फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   .........मेरा पहाड़ मा दिदों ढोल दमों बजला

.........मेरा पहाड़ मा दिदों ढोल दमों बजला

Sat, 13 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
.........मेरा पहाड़ मा दिदों ढोल दमों बजला
कीर्तिनगर। नगर पंचायत के रामलीला मैदान में आयोजित हो रहे अमर शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी शहीद मेले में लोक गायकों की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। वहीं दिन में स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिसमें जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

मेले में शुक्रवार देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ अरुण फरासी एंड ग्रुप ने गणेश वंदना व नृत्य के साथ किया। इसके बाद लोक गायक धूम सिंह रावत व प्रीति रणाकोटी ने शानदार प्रस्तुतियां दी। धूम सिंह ने मेरा पहाड़ मा दिदों ढोल दमां बजला व मेरी गजीणा की की शानदार प्रस्तुति दी। जिस पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। इसके अलावा रवीना बांसुरी, जय धारी की देवी मां व भगवती तू दैंणी होई जैई को भी दर्शकों ने खूब सराहा। प्रीति रणाकोटी ने चंपा की कुखड़ी, पूराणु मैरू दर्जी मैंकू सिलाया कुर्ती की प्रस्तुति पर दर्शकों को झुमाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में संदीप व्यास व लोकेश पैन्यूली ने सहयोग किया। वहीं स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत लोकनृत्य व लोकगीत प्रतियोगिता में जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल प्रथम, होली ऐंजल द्वितीय व हेवन पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में हेवन पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। इस दौरान रघुबीर सिंह भंडारी, दिनेश स्नेही, आशुतोष रावत, विपिन भंडारी, विकास दुमागा, शूरवीर सिंह बिष्ट, श्रीधर, अवधेश मणि लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed