फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर क्षेत्र की समस्याओं के लिए करें सीधे संपर्क: कंडारी

नगर क्षेत्र की समस्याओं के लिए करें सीधे संपर्क: कंडारी

Sat, 13 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र की समस्याओं के लिए करें सीधे संपर्क: कंडारी
देवप्रयाग। स्थानीय विधायक विनोद कंडारी शनिवार को तीर्थनगरी स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में होने वाली महापूजा में भाग लेने पहुंचे। तीर्थ नगरी का भ्रमण कर उन्होंने यहां की साफ सफाई व पेयजल व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा नगरवासी उनसे सीधे संपर्क कर अपनी कोई भी समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की समस्याओं से सरकार पूरी तरह अवगत है। इस बाबत उच्च शिक्षा मंत्री से कई बार वार्ता की गयी है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में 32 वर्ष बाद विज्ञान संकाय की शुरुआत हो चुकी है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान की पढ़ाई के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। महाविद्यालय के बांध परियोजना निर्माण क्षेत्र में आने से महाविद्यालय का विकास नहीं हो पा रहा है, जल्द ही सरकार इसके निराकरण के प्रयासरत है। विधायक ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय चंद्रवदनी नैखरी में भी अगले सत्र से विज्ञान शिक्षा की शुरूआत हो जाएगी। इसका लाभ ब्लाक के हजारों छात्र छात्राओं को मिलेगा। नगर पालिका देवप्रयाग के परिसीमन के मसले पर विधायक ने कहा कि उनके द्वारा बीते वर्ष 22 मई को इस संबंध में आपत्ति दर्ज करा दी गयी थी। कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण यहां 15 गांवों को ग्रामीणों की सहमति के बिना पालिका में शामिल कर दिया गया जो उचित नही था। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, सभासद विद्यार्थी पालीवाल, विकास ध्यानी, विजय जोशी, जनार्धन ध्यानी, अतुल कोटियाल, अभिषेक पंचपुरी, शुभ्रांशु, गगन, गौरव मिर्जापुरी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed