{"_id":"5a5914784f1c1bad3f8b479e","slug":"151578756517-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रगुप्त ने जीता कैरम एकल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रगुप्त ने जीता कैरम एकल का खिताब
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित आठवीं कैरम प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। एकल वर्ग के फाइनल में चंद्रगुप्त ने कड़े मुकाबले में सुभाष कवि को 29-20 से हरा कर खिताब जीता। वहीं, युगल वर्ग में फुरकान अहमद और अजय राव की जोड़ी, सुभाष कवि और चंद्रगुप्त की जोड़ी को 29-25 से हराकर चैंपियन बनी।
श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित कैरम प्रतियोगिता के दूसरे दिन युगल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में सुभाष कवि एवं चंद्रगुप्त की जोड़ी ने शानू एवं सुबल की जोड़ी को 29-26 से, दूसरे सेमीफाइनल में फुरकान अहमद एवं अजय राव ने नदीम एवं आरिफ की जोड़ी को 29-22 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में चद्रगुप्त ने राम किशर राही को 29-6 से, दूसरे सेमीफाइनल में सुभाष कवि ने फुरकान अहमद को 29-07 सेे हराकर फाइनल में स्थान बनाया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर सतीश ढौडियाल, सुभाषिनी बर्तवाल, अरविंद सोनकर, सुनील पंवार, सेमुअल चंद्र, भरोसी रावत, सुनील मलिक, नरेंद्र कुमार, गजेंद्र नेगी, सचिन थापली, आशीष रावत, गौरव गुप्ता, भगवती प्रसाद कुकरेती, आदि मौजूद रहे।