फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पिडंर नदी के किनारे बनेंगे स्नानघाट: शाह

पिडंर नदी के किनारे बनेंगे स्नानघाट: शाह

Fri, 12 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पिडंर नदी के किनारे बनेंगे स्नानघाट: शाह

विज्ञापन
नारायणबगड़। राजकीय इंटर कालेज मैैदान में आयोजित तीन दिवसीय उत्तरायणी सांस्कृतिक मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। इस दौरान महिला मंगल दलों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।

शुक्रवार को मेले का उद्घाटन थराली विधायक मगन लाल शाह ने किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि में पर्वों पर स्नान और दान की पौराणिक परंपरा है, जिसमें से उत्तरायणी पर्व भी एक है। ऐसे में नारायणबगड़ कस्बे में पिंडर नदी के किनारे श्रद्धालुओं के लिए स्नानघाटों के निर्माण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कस्बे की पेयजल योजना के पुनर्गठन की भी घोषणा की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मेले में जीजीआईसी की छात्राओं ने चैत की चैत्वला..., तुनेड़ा महिला मंगल दल ने नंदा देेेवी राजजात की झांकी के साथ झुमैलो नृत्य की प्रस्तुति दी। नारायणबगड़ महिला मंगल दल ने चल स्याली रणकुला... और केवर ने चौखुटिया की पार्वती... आदि लोक गीतों पर आधारित लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, कर्णप्रयाग के मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भागा देवी, डा. हरपाल नेगी आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मेला संरक्षक यशपाल नेगी, अध्यक्ष दलीप नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद मलेठा, हरि सिंह, शिशुपाल सिंह, दिग्पाल सिंह और मुकेश सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed