{"_id":"5a58ea494f1c1bec408b4717","slug":"15157767652-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्वयं सेवी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्वयं सेवी हुए सम्मानित
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जीआईसी बैरांगना के एनएसएस शिविरार्थियों ने शुक्रवार को बणद्वारा गांव में सफाई अभियान चलाया। स्वयं सेवियों ने गांव के पैदल रास्तों, पेयजल स्रोतों और सार्वजनिक स्थलों पर बिखरे कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। साथ ही ग्रामीणों को मानव जीवन में स्वच्छता के विषय में जागरूक भी किया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में शिविर के दौरान बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सेवक संदीप बिष्ट और अंजलि को सम्मानित किया गया। क्षेत्र की बुजुर्ग महिला कमला देवी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीईओ दर्शन लाल टम्टा, कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र बहुगुणा, आत्म प्रकाश डिमरी और मनोज तिवारी आदि मौजूद थे