फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर

पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर

Fri, 12 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
गौचर। जिले के एनसीसी कैडेटों के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता कैडेटों को मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने सम्मानित किया। राजकीय इंटर कालेज में आयोजित शिविर में जिले के 557 कैडेट्स ने भाग लिया था।

शिविर के दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने ड्रिल, हथियार चलाने का प्रशिक्षण, राइफल फायरिंग, फील्ड-क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग आदि का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान कैडेटे में वाद-विवाद, क्विज, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी हुईं। ड्रिल और क्विज प्रतियोगिता में ब्रेवो कंपनी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। राइफल शूटिंग में चार्ली और सांस्कृतिक तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में फॉक्सट्राट कंपनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कैप्टन केएस रावत, लेफ्टिनेंट आरपी वैष्णव, निहारिका, सेकेंड ऑफिसर सुभाष सती, संजय सिंह, दर्शन बिष्ट, विजय पंत और विजयलक्ष्मी देवली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed