{"_id":"5a57cb794f1c1bf0188b4791","slug":"15157033411923-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 दुकानों का चालान, जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 दुकानों का चालान, जुर्माना वसूला
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
पर्यटन नगर को तंबाकू मुक्त बनाने को बृहस्पतिवार को भी जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। तंबाकू बेचने पर 23 दुकानों का चालान कर 3080 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 19 जनवरी को पालिका सभागार में लोगों को जागरूक करने को सभी विभागों के अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों की बैठक होगी।
जिला तंबाकू नियंत्रक सलाहकार अर्चना उनियाल ने बताया कि डीएम एसए मुरूगेशन के निर्देश पर मसूरी को तंबाकू मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पिक्चर पैलेस से अनुपम चौक तक अभियान चलाया गया। दुकानदारों को तंबाकू निर्मित उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई। बताया कि 19 जनवरी को जन जागरूकता के लिए पालिका सभागार में बैठक का आयोजन होगा। इसके लिए पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल से वार्ता की गई है। बैठक में मसूरी के विभिन्न संगठनों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और सभासद रहेंगे। कहा कि स्कूल और धार्मिक स्थल के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचते पाए जाने पर 5 हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। इस मौके पर सहायक अनुराग उनियाल आदि मौजूद रहे।