फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देशभक्ति गीतों की धुन से गूंजा एम्स

देशभक्ति गीतों की धुन से गूंजा एम्स

Fri, 12 Jan 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
देशभक्ति गीतों की धुन से गूंजा एम्स
देशभक्ति गीतों की धुन से गूंजा एम्स परिसर
विज्ञापन

-- सेना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम
-- सेंट्रल कमांड की पाइप बैंड शो टीम ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। सेना दिवस के उपलक्ष्य में 6वीं माउंटेन आटलरी बिग्रेड रायवाला की ओर से एम्स संस्थान में पाइप बैंड शो का आयोजन किया गया। शो के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत कर उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सेना के इतिहास पर भी सैन्य अफसरों ने प्रकाश डाला। बृहस्पतिवार को एम्स कैंपस में आयोजित दो दिवसीय पाइप बैंड शो कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल सीडी श्रीनिवास, एम्स निदेशक प्रोफेसर डा. रवि कांत और उप निदेशक डा. अंशुमान गुप्ता ने गुब्बारे हवा में उड़ाकर किया।

कार्यक्रम में सेंट्रल कमांड की 12 सदस्यीय टीम ने गोपाल कृष्णा की अगुवाई में देशभक्ति की धुनों पर पाइप बैंड शो का प्रदर्शन किया। सैनिकों के पाइप बैंड से करीब आधे घंटे तक पूरा एम्स परिसर गुंजायमान हो गया। एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने देश की आजादी से लेकर अब तक की सेना की बहादुरी के किस्सों को बताया। उन्होंने देश के नागरिकों की सुरक्षा में सेना के योगदान पर प्रकाश डाला। मेजर आफताब मंसूूरी ने बताया कि 15 जनवरी को सेना दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन एम्स में किया गया है। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना, उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना, वीर शहीदों का स्मरण, सेना के अनुशासन, एकता व शौर्य का परिचय कराना है। बताया कि शुक्रवार को भी संस्थान में पाइप बैंड शो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रिगेडियर जीवीएस रेड्डी, सूबेदार प्रवीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed