{"_id":"5a579ad04f1c1bde188b4664","slug":"15156908846-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंका क्लब पोगठा ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंका क्लब पोगठा ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। ग्राम पंचायत ब्राह्मण थाला में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कालिंका क्लब पोगठा ने जीत लिया। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को ग्यारह हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता रहे क्रिकेट क्लब गोदी-गिंवाला को पांच हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने भविष्य में पोखरी खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन कराने की बात कही।
बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच कालिंका क्लब पोगठा और क्रिकेट क्लब गोदी-गिंवाला के बीच हुआ। मैच के लिए बीस ओवर निर्धारित किए गए थे। टॉस जीतकर गोदी-गिंवाला की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और आठ ओवर में पूरी टीम 33 रन ही बना पाई। इस आसान लक्ष्य को पोगठा की टीम ने पांच ओवर में ही पूरा कर लिया। थाला गांव के वयोवृद्ध चंद्रशेखर थपलियाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर प्रधान सरिता देवी, रेवती बल्लभ, ओम प्रकाश थपलियाल, पूर्व प्रधान बलराम नेगी, त्रिलोक नेगी, टूर्नामेंट के अध्यक्ष विजय प्रसाद थपलियाल, महादेव भट्ट, दिनेश चंद्र, शिव प्रसाद, ललित मोहन, दीपक थपलियाल, सूर्य प्रकाश मनूड़ी और हर्ष बल्लभ आदि मौजूद थे।