{"_id":"5a5799d24f1c1b39198b46d4","slug":"15156906298-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपवास तुड़वाया, लोग भड़के, विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपवास तुड़वाया, लोग भड़के, विरोध-प्रदर्शन
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्थिति सामान्य होने पर तहसीलदार और कोतवाल बृहस्पतिवार को सुबह अनिल स्वामी को उनको घर ले गए, लेकिन स्वामी पुन: धरनास्थल के समीप पहुंच गए। आंदोलनकारियों ने स्वामी की अगुवाई में जुलूस निकालकर सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। गणेश बाजार में विरोध रैली के दौरान आंदोलनकारियों की तख्ती पर विधायक व राज्य मंत्री धन सिंह रावत का पोस्टर लगा देख पुलिस इसको छीनने के लिए कूद पड़ी। आंदोलनकारियों और पुलिस में फिर छीनाझपटी हुई। बाद में गोला बाजार में आक्रोशित महिलाओं ने विधायक के पोस्टरों को आग के हवाले कर दिया। गोला बाजार में हुई नुक्कड़ सभा में आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार पहाड़ की उपेक्षा कर रही है।
बृहस्पतिवार को संयुक्त अस्पताल पुलिस छावनी की तरह नजर आया।आंदोलनकारियों को जब अस्पताल परिसर में नहीं जाने दिया गया, तो वह अस्पताल के नीचे राष्ट्रीय राजमार्ग के दूसरे छोर पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान विमला कोटियाल, भारती जोशी, सदानंद पुरी, जेपी पुरी, प्रदीप तिवाड़ी, नवीन नौटियाल, परवेज अहमद और मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
--------------------------
आज रैली और सभा
श्रीनगर। तीन सूत्री मांगों के लिए श्रीनगर में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य यहां पहुंच रहे हैं। शुक्रवार (आज) को श्रीनगर में रैली और सभा का आयोजन होगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सभा के मुख्य वक्ता रहेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वामपंथी नेता समर भंडारी, विधायक केदारनाथ मनोज रावत, उक्रांद नेता अवतार सिंह राणा सहित अन्य नेता रैली में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ आए
श्रीनगर। जिला अस्पताल पौड़ी के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार से राजकीय संयुक्त अस्पताल में मरीज देखने शुरू कर दिए। पौड़ी अस्पताल से उनकी तैनाती यहां 15 दिन के लिए हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए अन्य डॉक्टरों की इंतजारी की जा रही है।
कोट-----------
चिकित्सक ने स्वामी के स्वास्थ्य में गिरावट बताई थी, लिहाजा मौके पर उनकी निगरानी के लिए पुलिस कर्मी भेजे गए थे। जब उनको कमरे में बंद कर दिया गया, तो मजबूरन ताला तोड़कर उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
-धन सिंह तोमर, पुलिस क्षेत्राधिकारी