फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘राष्ट्रीय सेवा योजना है समाज सेवा का सशक्त माध्यम’

‘राष्ट्रीय सेवा योजना है समाज सेवा का सशक्त माध्यम’

Tue, 02 Apr 2019 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
‘राष्ट्रीय सेवा योजना है समाज सेवा का सशक्त माध्यम’
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा का सशक्त माध्यम है। युवा शक्ति का सदुपयोग योजनाबद्ध तरीके से करके रचनात्मक कार्यों को अंजाम देना इसका उद्देश्य है।
यह बातें इंडियन रेडक्रास सोसायटी के जिला सचिव डॉ. एमएस अंसारी ने सोमवार को राजपुर रोड जीजीआईसी स्कूल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर के समापन समारोह में कहीं। आल इंडिया वीमेंस कांफ्रेंस की अध्यक्ष अरुणा चावला ने सरकारी योजनाओं सहित अन्य सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में एनएसएस की छात्राओं की भूमिका की सराहना की। समारोह में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी ऋतु मलिक ने बताया कि शिविर में छात्राओं को अग्नि शमन, आपदा के दौरान घायलों को मलबे से सुरक्षित निकालने व बचाव के आपातकालीन तरीके, प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा छात्राओं को रक्तदान, नेत्रदान व अंगदान के लिए को प्रेरित किया। इस अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, स्कूल की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई, सुबोधिनी जोशी, विजयलक्ष्मी यादव, कविता रुहेला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed