{"_id":"5c44d436bdec220f122086a7","slug":"151548014646-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन में धावकों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन में धावकों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सेना दिवस और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सेना की ओर से रविवार को महिंद्रा ग्राउंड में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
मिनी मैराथन का शुभारंभ उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल भास्कर कलिता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद मिनी मैराथन के 10 से 15 आयु वर्ग बालिका वर्ग में अजंलि नेगी ने प्रथम, बैदेही दूसरे और ज्योति तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में तरांचल यादव पहले, तेजय भट्ट दूसरे और तीसरे स्थान पर जोधा रहे। 16 से 18 बालिका वर्ग में कल्पना शाही प्रथम, प्रभज्योत कौर द्वितीय और भवनीत कौर तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में भूराज अवस्थी प्रथम, सागर अधिकारी दूसरे ओर मनोज नेगी तीसरे स्थान पर रहे। 19 से 40 बालिका वर्ग में स्वाति बिष्ट पहले, संजना राय दूसरे और तीसरे स्थान पर पूनम छेत्री रही। बालक वर्ग में पंकज सिंह प्रथम, नागेश पंवार दूसरे ओर दया सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग की 41 से 60 आयु वर्ग में नरेश कुमार प्रथम, प्रमोद सिंह दूसरे और मोती बहादुर राणा तीसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को धनराशि पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।