फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरिपुरकलां में हाथियों से बचाव को लगेगा ऊर्जा बाड़

हरिपुरकलां में हाथियों से बचाव को लगेगा ऊर्जा बाड़

Mon, 08 Jan 2018 01:54 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
हरिपुरकलां में हाथियों से बचाव को लगेगा ऊर्जा बाड़
हरिपुरकलां में हाथियों से बचाव को लगेगी ऊर्जा बाड़
विज्ञापन

-- पार्क निदेशक ने दस दिन में प्रक्रिया शुरू करने का दिया भरोसा

अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। हाथियों के आतंक से त्रस्त हरिपुरकलां के ग्रामीणों की समस्याएं अब जल्द दूर होने जा रही हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क निदेशक ने ग्रामीणों को क्षेत्र में जल्द ऊर्जा बाड़ लगाने का भरोसा दिया है। रविवार को पार्क के निदेशक सनातन सोनकर ने हरिपुरकलां गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पंचायत घर में आयोजित बैठक में निदेशक को ग्रामीणों ने हाथी के उत्पात से अब तक हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया और उससे निजात दिलाने की मांग की, जिस पर निदेशक की ओर से गांव की सूखी नदी की सीमा पर बने तार जाल के ऊपर ऊर्जा बाड़ लगाने को लेकर ग्रामीणों के साथ विमर्श किया गया, साथ ही उन्होंने मौका मुआयना भी किया।

ग्राम प्रधान सत्येद्र धमांदा ने बताया की हाथी के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों लगातार ऊर्जा बाड़ लगाने की मांग करते रहे हैं। निदेशक ने दस दिनों के भीतर ऊर्जा बाड़ का कार्य शुरू करने व प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजे की प्रक्रिया को सरल करने के निर्देश रेंज अधिकारी को दिए। इसके अलावा चार ग्रामीण युवकों को रात के समय गस्त के लिए संविदा पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवानी भट्ट, प्रेम लाल शर्मा, नारायण दत्त गौड़, विक्रम सिंह रावत, प्रवीन सिंह राणा, रामजी लाल, राकेश गौनियाल, भाग सिंह, जगदीश, ऋषिराज कुकरेती, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed