{"_id":"5a5281af4f1c1b44198b5645","slug":"151535676114-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम के साथ छात्रा एनएसएस शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम के साथ छात्रा एनएसएस शिविर का समापन
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
संतोषी टेलेंटेड और निकिता चुलबुली कैडेट
-- रंगारंग कार्यक्रम के साथ छात्रा एनएसएस शिविर का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस इकाई के शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। संतोषी ने मोस्ट टेलेंटेड, निकिता ने मोस्ट चुलबुली कैडेट का खिताब जीता। पीजी ऑटोनामस कॉलेज में रविवार को सप्ताहव्यापी राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संपन्न हो गया। छात्राओं ने शिविर के समापन अवसर पर गढ़वाली, हिंदी गीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व दरजाधारी ज्ञान सिंह नेगी ने संतोषी को मोस्ट टेलेंटेड, ज्योति गुप्ता बेस्ट एक्ट्रेस, आशा को मोस्ट हेल्प फुल व निकिता पंत को मोस्ट चुलबुल कैडेट के अवार्ड से नवाजा।
वहीं, इंदिरा गांधी ग्रुप को सर्वश्रेष्ठ ग्रुप चुना गया। इसके अलावा सप्ताहव्यापी शिविर के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. रूबी तबस्सुम, डा. अंजू भट्ट, डा. सुमिता श्रीवास्तव, डा. मुवितनाथ यादव, डा. राजेश नौटियाल, डा. युवराज सिंह, डा. दयाधर दीक्षित, आशीष थापा, गगनदीप कोठारी आदि रहे। उधर आईडीपीएल इंटर कॉलेज का एनएसएस शिविर विधिवत संपन्न किया गया। इस मौके पर विशिष्ठ स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन अवसर पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और ग्राम प्रधान अनीता असवाल ने संयुक्तरूप से सागर सैणी, राहुल क्षेत्री, शिवानी, शीतल, अनीता, निकिता, रितिका आदि विशिष्ठ स्वयंसेवकों को पदक भेंटकर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी जोशी, कार्यक्रम अधिकारी विजयपाल सिंह, आरएस पंवार, मनोज कुमार, केशवानंद ममगाईं, अरूण नौटियाल, नागेंद्र पोखरियाल, किशन सिंह आदि मौजूद थे।