{"_id":"5a5280ba4f1c1bf41c8b4b47","slug":"151535652110-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलर ब्वाय ने जीता पहला मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किलर ब्वाय ने जीता पहला मुकाबला
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
कलर ब्वॉय ने जीता पहला मैच
-- लक्ष्मणझूला में स्व. रणवीर सिंह स्मृति प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । लक्ष्मणझूला क्रिकेट क्लब द्वारा स्व. रणवीर सिंह की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में किलर ब्वॉय ने जीत दर्ज कराई। प्रतियोगिता में करीब 18 टीमों ने प्रतिभाग के लिए पंजीकरण कराया है। रविवार को लक्ष्मणझूला खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत व पंचायत सदस्य महावीर नेगी संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी को खेल की भावना से खेलना चाहिए। युवाओं में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं हैं, लिहाजा उन्हें खेल में अभिरुचि बढ़ाना चाहिए।
पहले दिन थाना लक्ष्मणझूला की पुलिस टीम और किलर ब्वॉय टीम के बीच मुकाबला हुआ। पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम महज 90 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किलर ब्वॉय की टीम महज बीस ओवर में लक्ष्य साध कर विजयी रही। इस अवसर पर अश्वनी गुप्ता, मनोज राजपूत, बृजेश चतुर्वेदी, मनीष राजपूत, नवनीत राजपूत, शाकुंबरी देवी, जितेंद्र धाकड़, राहुल धाकड़ आदि मौजूद थे।