{"_id":"5b7881de42c7924666421614","slug":"151534624222-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुए हॉकी स्टार हरदयाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतत्व में विलीन हुए हॉकी स्टार हरदयाल सिंह
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचतत्व में विलीन हुए हॉकी स्टार हरदयाल सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मेलबर्न ओलंपिक गोल्ड मेडल हासिल कर भारतीय हॉकी का स्वर्णिम इतिहास लिखने वाले सरदार हरदयाल सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार से पहले घर पहुंचकर खेल मंत्री अरविंद पांडेय, क्षेत्रीय विधायक हरबंस कपूर, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरी ओर केंद्रीय युवा एवं खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी ट्वीट कर दुख जताया।
हॉकी की गोल्डन टीम का हिस्सा रहे पूर्व गोलकीपर हरदयाल सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया था। हरदयाल सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को लक्खीबाग श्मशान घाट में किया गया। इससे पहले पूर्व खेल राज्यमंत्री अरविंद पांडेय ने घर पहुंच कर हॉकी खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हमने अपने प्रदेश और देश का नायाब खिलाड़ी, हॉकी का मार्गदर्शक खो दिया है। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक हरबंस कपूर ने भी श्रद्धांजलि दी। वहीं मुख्यमंत्री के देहरादून में मौजूद न होने के कारण उन्होंने अपने पीआरओ संदीप सिंह को अंतिम संस्कार में भेजा। उधर, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सरदार हरदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रशिक्षक सुरेश कुमार बैठियाल, पंकज रावत एवं प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. एसपी रावत की मौजूदगी में शोक सभा आयोजित कर मेलबर्न के हीरो को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी हॉकी खिलाड़ियों ने स्टिक झुकाकर शोक और सम्मान व्यक्त किया। दूसरी ओर, केंद्रीय युवा एवं खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने हरदयाल सिंह के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि उनकी मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हॉकी स्टार एवं 1956 में हमारी गोल्ड जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हरदयाल सिंह का निधन अपूर्णीय क्षति है। अंतिम संस्कार के दौरान कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।