{"_id":"5b1452a14f1c1ba96e8b6265","slug":"151528058529-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्लापुर में पेयजल संकट बरकरार, सुध नहीं ले रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लापुर में पेयजल संकट बरकरार, सुध नहीं ले रहे अधिकारी
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जल संस्थान के पित्थूवाला जोन के अंतर्गत शुक्लापुर गांव में 15 दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। इसके चलते क्षेत्रवासियों को निजी खर्च पर पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जल संस्थान के अधिकारी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।
ठाकुरपुर ग्राम सभा के शुक्लापुर गांव में जलापूर्ति के लिए गोरखपुर गांव में ओवरहेड टैंक लगा हुआ है। लोगों के अनुसार ओवरहेड टैंक के लिए लगे नलकूप में खराबी की वजह से काफी लो प्रेशर से पानी निकलता है। इसके चलते बीते 15 दिनों से शुक्लापुर गांव के अधिकतर घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में पेयजल पानी के लिए दूर-दराज लगे हैंडपंपों और नलकूपों से पानी ढोना पड़ रहा है। इसके अलावा लोग निजी खर्च पर पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। नरेंद्र गरौला, राकेश कुकरेती, कुलदीप काला, प्रमोद सकलानी, मीता सेमवाल, कमल किशोर, राजेंद्र जोशी, परवीन गरौला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जल संस्थान के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। क्षेत्रवासी नरेंद्र गरौला ने बताया कि पिछले साल क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई के लिए नई लाइन डाली र्गई थी। कुछ दिन बाद इसी पाइप लाइन से कई अन्य क्षेत्रों में भी कनेक्शन दे दिए गए। इसके चलते लो प्रेशर की समस्या हो गई है। बीते 15 दिनों से पेयजल संकट बढ़ गया है।