{"_id":"5a5102594f1c1baa268b7fb9","slug":"15152586302-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा में स्नान कर पांडवों ने दिया पित्रों को तर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा में स्नान कर पांडवों ने दिया पित्रों को तर्पण
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलकोटी। नौरख गांव में आयोजित पांडव लीला में शनिवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान ढोल-दमांऊ के साथ नौरख गांव से अलकनंदा नदी के तट तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसके बाद यहां अलकनंदा नदी में स्नान कर पांडवों ने अपने पितरों का तर्पण किया। पितृ तर्पण और अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना के साथ ही यहां पांडव लीला का समापन हो गया है। इस मौके पर अतुल शाह, बहादुर सिंह भंडारी, महावीर राणा, देवेंद्र कंडेरी, त्रिलोक सिंह, खीम सिंह, संजय भंडारी, कुलदीप पुंडीर, प्रदीप पुंडीर, पुष्कर नेगी, विक्रम कंडेरी और महावीर आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर गाड़ी गांव में आयोजित बग्ड़वाल नृत्य में शिव पार्वती की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर कुशलता की मनौतियां मांगी गई। आयोजन में सैंजी, ब्यारा, गौंणा व निजमुला के ग्रामीणों ने भाग लिया। मौके पर बलवंत सिंह, कुंवर सिंह, हुकम सिंह, कमल सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिव सिंह, तारेंद्र सिंह, भरत सिंह, नंदन सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो