{"_id":"5a5101604f1c1b1c198b533b","slug":"15152583816-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आया गुलदार, भूले खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आया गुलदार, भूले खेल
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। नगर के समीप कोटी गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ी और दर्शक उस समय क्रिकेट भूल गए, जब एक गुलदार मैदान के नजदीक आ गया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया, तब दोबारा मैच शुरू हो पाया।
इन दिनों कोटी गांव में टिहरी व पौड़ी जिले के युवकों के क्रिकेट मैच चल रहे हैं। शनिवार दोपहर में मैच के दौरान अचानक खेल मैदान से कुछ दूर एक गुलदार घूमता दिखाई दिया। गुलदार के मैदान की ओर आने की आशंका पर खिलाड़ी और दर्शकों ने खेल छोड़कर हल्ला मचाना शुरू कर दिया। गुलदार की मौजूदगी से बमाणा रोड से मैच देख रहे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई और वो वहां से भाग खड़े हुए। आयोजक मंडल के भगवान सिंह ने बताया कि काफी देर शोर मचाने के बाद गुलदार जंगल की ओर चला गया। गुलदार के ओझल होने के बाद सबने राहत की सांस ली और मैच दोबारा से शुरू हो गया। रेंज अधिकारी माणिकनाथ (डांगचौरा) केएस रावत ने बताया कि कोटी गांव के आसपास गुलदार देखने की सूचना मिलने पर वन कर्मियों की टीम गश्त के लिए भेजी जा रही है। इसके अलावा लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की गई है। ब्यूरो