फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य गठन में बड़थ्वाल का अहम योगदान : आभा

राज्य गठन में बड़थ्वाल का अहम योगदान : आभा

Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
राज्य गठन में बड़थ्वाल का अहम योगदान : आभा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद बड़थ्वाल की दूसरी पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। सपा नेता की पत्नी आभा बड़थ्वाल ने कहा कि राज्य गठन में स्व. विनोद बड़थ्वाल के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है।

उनके अथक प्रयासों के चलते ही पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा में उत्तराखंड राज्य का प्रस्ताव पास किया। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष गुलफाम अली ने कहा कि विनोद बड़थ्वाल कभी भी समाजवादी विचारधारा से पीछे नहीं हटे। राज्य में सपा के विपरीत माहौल होने के बावजूद समाजवादी विचारोें को नहीं छोड़ा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान ने कहा कि समाजवाद से ही देश का भला हो सकता है। जब तक देश के दलित, पिछड़े, किसान और अल्पसंख्यक तरक्की नहीं करेंगे, देश का विकास नहीं हो सकता है। सभा में सुभाष पंवार, जिला महासचिव आरिफ वारसी, महानगर अध्यक्ष आलोक राय, प्रवक्ता अरविंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा बोरा, सगीर मिर्जा, सगीर मिर्जा, लियाकत अब्बासी, एएस तुंग, अमित यादव, छात्र सभा के अर्जुन शर्मा, सुरेश यादव, पूरण सिंह गुरुंग, दिनेश मोहन नैथानी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed