फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निगम की अंतिम बोर्ड बैठक में धन बरसा

निगम की अंतिम बोर्ड बैठक में धन बरसा

Fri, 06 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
निगम की अंतिम बोर्ड बैठक में धन बरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम की अंतिम बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को 60 वार्डों में विकास कार्यों के लिए नौ करोड़ रुपये की स्वीकृति पर मुहर लगी। वहीं, निगम में शामिल नए क्षेत्रों से 10 साल तक टैक्स नहीं वसूले जाने की भी घोषणा की गई। इसके अलावा 40 करोड़ से कराए गए विकास कार्यों को पास कराया गया। उधर, कांग्रस पार्षदों ने सुझावों का नजर अंदाज करने का आरोप लगाकर बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर नाराजगी जताई।
मेयर और पार्षदों की अंतिम बोर्ड बैठक से पहले मेयर विनोद चमोली ने नए सभागार का लोकार्पण किया। इसके बाद बैठक में मेयर ने विकास कार्यों को लेकर सभी वार्डों को 15-15 लाख रुपये देने की बात कही। वहीं सीमा विस्तार के बाद नगर निगम में शामिल 72 नए गांवों को 10 वर्ष के लिए करमुक्त रखने की घोषणा की गई। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया। नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल का कहना था कि बोर्ड बैठकों में कांग्रेस पार्षदों के सुझावों का नजर अंदाज किया जाता है, जिसे लेकर इस बार कांग्रेस पार्षदों ने बैठक में हिस्सा न लेने का फैसला किया। उधर, पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्षदों का निर्णय सही था। कांग्रेसी पार्षदों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, डॉ. कैलाश गुंज्याल, भूपेंद्र कठैत, सुशील गुप्ता, विनय कोहली, अमिता सिंह, कमली भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अनुबंध जल्द
मेयर चमोली ने पीपीपी मोड में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर चेन्नई की एमएसडब्ल्यू प्राइवेट लिमिटेड और नगर निगम के बीच जल्द अनुबंध के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अनुबंध के बाद अगले महीने से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलईडी लाइट का भी मुद्दा उठा
बैठक में एलईडी लाइट का मुद्दा भी उठा। पार्षदों ने वार्डों में धीमी गति से एलईडी लाइट लगाने, टाइमर ठीक न होने और स्विच नहीं लगने की शिकायत की। जिस पर मेयर ने समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
पूर्व स्थान पर ही बने नाला
अनुराग नर्सरी चौक स्थित नाले को लेकर चल रहे विवाद पर भी चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि नाला के स्वरूप को पूर्ववत रखा जाएगा। नाले के क्षेत्र में जो भी अतिक्रमण होगा, उसे हटाकर अतिक्रमणकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कई स्थानों का हुआ नामकरण
बल्लीवाला चौक से पंडितवाड़ी तक कांवली रोड मार्ग का नाम शहीद मेजर विवेक गुप्ता रखने की बात पर सहमति बनी। वहीं, टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र अजबपुर कलां का नाम टिहरी नगर रखा जाएगा। तुंतोवाला मार्ग को शहीद जगदंबा प्रसाद बडोनी मार्ग, इंद्रा नगर कॉलोनी के मध्य चौक, जहां से इंद्रानगर फेज-दो जसवंत नगर शुरू होता है, इस चौक का नाम जसवंत सिंह चौक रखने, मूर्ति एवं साइन बोर्ड लगाने पर मुहर लगी। वहीं, अंबर होटल पैलेस के पास स्थित चौक का नाम कल्गीधर चौक, कारगी चौक के पास वार्ड-42 की मोहल्ले का नाम संस्कृति एनक्लेव रखने पर बोर्ड सदस्यों ने सहमति दी। स्वतंत्रता सेनानी स्व. शिव प्रसाद मिश्रा के आवास की गली का नाम उनके नाम पर रखने की बात पर भी सदस्यों ने मुहर लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed