{"_id":"5aa58e124f1c1bc4758b4dbe","slug":"151520799250-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा पीजी सीटों और शुल्क पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा पीजी सीटों और शुल्क पर फैसला
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश में एमडी और एमएस की प्राइवेट कॉलेजों में सीटों और इन कोर्सेज की फीस पर आज सोमवार को फैसला होगा। शासन में इसके लिए अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें कॉलेजों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। करीब एक साल से शुल्क का मामला लटका हुआ है। गत वर्ष के छात्र भी शपथ-पत्र के आधार पर पढ़ाई कर रहे हैं।
प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट और एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून में एमडी और एमएस की सीटों पर दाखिलों का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। 25 मार्च से काउंसिलिंग शुरू होनी है, लेकिन न तो फीस का पता है और न ही प्राइवेट कॉलेजों में सीटों का कोई ठिकाना। कॉलेजों ने भी इस पर कई बार सवाल उठाए हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ.आशुतोष सयाना ने बताया कि सोमवार को शुल्क और सीटों के मामले को लेकर शासन में बैठक बुलाई गई है। इसमें कॉलेजों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। चूंकि शुल्क निर्धारण समिति के अध्यक्ष इस्तीफा दे चुके हैं, लिहाजा अब कॉलेजों का मामला शासन स्तर पर चलेगा। शासन जो भी फैसला देगा, वह मान्य होगा।