फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   औली को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रुप में किया जाएगा विकसित

औली को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रुप में किया जाएगा विकसित

Fri, 05 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
औली को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रुप में किया जाएगा विकसित
जोशीमठ। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि औली को मास्टर प्लान से विश्वस्तरीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रुप में विकसित किया जाएगा। निरंतर अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के आयोजन के लिए यहां सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को औली पहुंचकर 15 से 21 जनवरी तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले स्कीइंग स्लोप के साथ ही कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीनों, स्नो गन मशीन, आर्टिफिशियल लेक, स्नो वीटर, एवरेस्ट ग्रूमर मशीन का निरीक्षण किया। उसके उपरांत गढ़वाल मंडल विकास निगम आवास गृह के सभागार में प्रतियोगिता के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आयोजन की सभी तैयारियां हर हाल में तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। 16 जनवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी औली पहुंचने का कार्यक्रम है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि औली और गौरसों बुग्याल को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रुप में विकसित किया जाएगा। स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन में स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


एक हफ्ते से खराब पड़ी है चेयर लिफ्ट
जोशीमठ। औली में एक सप्ताह से चेयर लिफ्ट खराब पड़ी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लिफ्ट खराब होने से पैदल ही करीब एक किलोमीटर की दूरी तय कर स्कीइंग स्लोप सहित निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सीएम ने जीएमवीएन के अधिकारियों को शीघ्र चेयर लिफ्ट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य सचिव उत्पल कुमार, गढ़वाल मंडल आयुक्त दिलीप जावलकर, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, थराली विधायक मगन लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत आदि भी मौजूद थे। ब्यूरो


मौसम पर निर्भर रहेगा फिस रेस का आयोजन
जोशीमठ। औली में फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग रेस का आयोजन पूरी तरह से मौसम पर निर्भर रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस बात की आशंका जताई है। औली में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यदि तय समय पर बर्फबारी नहीं हुई तो विशेषज्ञों की समिति औली में प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव कर सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed