{"_id":"5a4fb0c24f1c1bd2178b52ff","slug":"151517220611-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में तैनात होगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में तैनात होगी पुलिस
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अब पुलिस बल तैनात रहेगा। विवि के कुलसचिव ने पुलिस प्रशासन से प्रशासनिक भवन में पुलिस तैनात करने का अनुरोध किया है। कुलसचिव का कहना है कि प्रशासनिक भवन में अराजकता का माहौल चल रहा है, जिसे दुरुस्त किया जाना जरूरी है।
शुक्रवार को गढ़वाल विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी कर्मचारियों की कुछ मांगों पर कार्रवाई के लिए कुलसचिव कार्यालय पहुंचे। यहां वार्ता के दौरान कर्मचारियों की कुलसचिव से तीखी बहस हुई, जिस पर कुलसचिव भड़क गए। इस दौरान कुलसचिव ने पुलिस भी बुला दी। सूचना पर पुलिसकर्मी प्रशासनिक भवन पहुंचे। प्रशासनिक भवन में पुलिस की मौजूदगी पर कर्मचारियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। देर शाम कुलसचिव ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिख प्रशासनिक भवन में पुलिस तैनात किए जाने का अनुरोध किया है। कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि विवि के प्रशासनिक भवन में एक-दो माह से अराजक माहौल चल रहा है, जिसे दुरुस्त किया जाना आवश्यक है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि कुलसचिव का पत्र प्राप्त हो गया है। प्रशासनिक भवन में शनिवार से पुलिस तैनात की जाएगी। वहीं कुलसचिव के इस निर्णय पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद ने कड़ी नाराजगी जताई है।