{"_id":"5a3ebd274f1c1b35338b4670","slug":"151514061095-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका निकेतन के मुख्य द्वार पर गार्ड रूम बनना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका निकेतन के मुख्य द्वार पर गार्ड रूम बनना शुरू
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
बालिका एवं शिशु निकेतन की सुरक्षा व्यवस्था चौकस होगी। शासन से स्वीकृति के बाद मुख्य द्वार पर शनिवार से गार्ड रूम का निर्माण शुरू हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। बीते 16 दिसंबर की रात बालिका एवं शिशु निकेतन से पांच बालिकाएं दीवार फांदकर निकल गई थीं। इसके बाद बालिका निकेतन की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शासन से गार्ड रूम बनाने की मांग की गई थी। बीते दिनों शासन से स्वीकृति मिलने के बाद बालिका एवं शिशु निकेतन के मुख्य गेट पर गार्ड रूम बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बताया कि गार्ड रूम बनने से यहां पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में गार्ड रूम बनकर तैयार हो जाएगा।