{"_id":"5a3d68ec4f1c1bf4688c2e03","slug":"151513973996-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन करें जेईई एडवांस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन करें जेईई एडवांस की तैयारी
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले की प्रवेश परीक्षा, ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस-2018 की तैयारी छात्र ऑनलाइन भी कर सकते हैं। परीक्षा आयोजक आईआईटी कानपुर ने वेबसाइट पर मॉक टेस्ट पेपर जारी कर दिया है। इस पर छात्र कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
जेईई एडवांस का आयोजन इस साल पहली बार कंप्यूटर आधारित होगा। अभी तक केवल जेईई मेन एग्जाम ही ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में होता था। पहली बार एडवांस परीक्षा को केवल ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दिया गया है। जेईई मेन के मुकाबले काफी मुश्किल मानी जाने वाली इस परीक्षा की तैयारी छात्रों के लिए चुनौती है। लिहाजा, इससे निपटने के लिए आईआईटी कानपुर ने मॉक टेस्ट का पेपर जारी कर दिया है। जो छात्र इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं, वे वेबसाइट के माध्यम से मॉक टेस्ट दे सकते हैं। परीक्षा विशेषज्ञ वैभव राय के मुताबिक, मॉक टेस्ट से एक फायदा यह भी होगा कि छात्र को टाइमिंग का अंदाजा हो जाएगा और वह एडवांस परीक्षा में ज्यादा बेहतर तरीके से शामिल हो सकेगा।
--
यह है जेईई एडवांस की वेबसाइट : www.jeeadv.ac.in