{"_id":"5a3acd6a4f1c1b74698c3014","slug":"151513803114-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट पहुंचा शहर में डंप कूड़े का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट पहुंचा शहर में डंप कूड़े का मामला
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट पहुंचा शहर में डंप कूड़े का मामला
-- सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर दायर की गई याचिका
-- 27वें दिन भी मांग को लेकर समिति का आंदोलन रहा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शहर में डंप कूड़े को हटाने की मांग को लेकर पिछले 26 दिनों से आंदोलन कर रही सर्वदलीय संघर्ष समिति ने न्यायालय की शरण ले ली है। समिति से जुड़े कुछ सदस्यों ने डंप कूड़े को लेकर सिविल जज की अदालत में याचिका दायर की है। वहीं, 27वें दिन भी समिति का धरना -प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को धरनास्थल पर सर्वदलीय समिति के सदस्यों ने प्रेसवार्ता की। संयोजक वीरेंद्र शर्मा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने बताया कि लगातार आंदोलन करने के बावजूद शासन-प्रशासन इस मामले में लापरवाह बना हुआ है। शहर के बीचोंबीच कूड़े को हटाने के लिए समिति के सदस्यों ने सिविल जज की अदालत में याचिका दायर की है।
बताया कि याचिका हरीश आनंद आदि के नाम से दायर की गई है, जिसमें नगर निकाय प्रशासन समेत पांच पक्षकार बनाए गए हैं। बताया कि न्याय पाने के लिए समिति की ओर से अधिवक्ता शीशराम कंसवाल के नेतृत्व में संकल्प मल्होत्रा, सुनील उनियाल व कपिल शर्मा आदि वकीलों का बड़ा पैनल पैरवी कर रहा है। मौके पर भाजपा नेता भगतराम कोठारी, सभासद मधु मिश्रा, उमा ओबराय, पुष्पा नेगी, पुष्पा पंत, नेत्र देवी, रेखा पोरवाल, मुन्नी देवी, विवेक तिवाड़ी, बलराम शाह, कृपाल सिंह, पुरुषोत्तम आदि मौजूद थे।