{"_id":"5a4e62244f1c1b5c0c8b6b5f","slug":"151508654220-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से भूतों, डायनासोर से रूबरू होने पहुंचे ऋषिकुल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से भूतों, डायनासोर से रूबरू होने पहुंचे ऋषिकुल मैदान
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से आमजन को रूबरू कराने वाला अमर उजाला नए साल के मौके पर धर्मनगरी के लोगों के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए शॉपिंग मेला आयोजित कर रहा है। ऋषिकुल मैदान में होने वाले मेले का शुभारंभ रविवार शाम पांच बजे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह और स्थानीय पार्षद संयुक्त रूप से करेंगे। इस दौरान स्वच्छता पर भी विशेष चर्चा होगी।
ऋषिकुल मैदान में डायनारसोर का शोर, भूतों की डरावनी कहानी को लेकर शॉपिंग मेला रविवार से शुरू हो जाएगा। जहां शहरियों को राजस्थानी, मद्रासी, गुजराती, पंजाबी समेत कई राज्यों के लजीज पकवानों की झलक मिलेगी, वहीं फिरोजाबादी चूड़ियां, खुर्जा की आकर्षक क्राकरी, सहारनपुर के नक्काशीदार फर्नीचर, कश्मीरी ऊनी कपड़ों, गुजराती हैंडीक्राफ्ट की भी झलक देखने को मिलेगी। बच्चाें के लिए भी अमर उजाला की ओर से तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। नौनिहालों के लिए मेले में पहली बार रोबोटिक डायनासोर पार्क, भूत बंगला, लाफिंग मिरर के साथ ऊंट की सफारी करने का मौका मिलेगा। मेले के आयोजकों के मुताबिक मेले में उत्तराखंड समेत कई राज्यों की झलक देखने को मिलेगी। मेले में स्टाल बुक कराने को लेकर होड़ सी लग गई है। अब तक कई स्टाल बुक कराए जा चुके हैं। स्टाल बुक कराने को लेकर 8395876410 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह होंगे कार्यक्रम
शॉपिंग मेले में डांसिंग, सिंगिंग, बेबी शो, फेंसी ड्रेस, दुल्हन मैकअप, कुकिंग आदि प्रतियोगिता होगी। स्टैज के समस्त कार्यक्रम एसआर इवेंट द्वारा आयोजित होंगे। जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन