{"_id":"5a4e5d714f1c1b40198b4d6e","slug":"15150853399-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माईथान चौकी प्रभारी करेंगे पंचम सिंह मौत प्रकरण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माईथान चौकी प्रभारी करेंगे पंचम सिंह मौत प्रकरण की जांच
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। एक जनवरी को हुई बछुवाबाण निवासी पंचम सिंह की मौत के मामले में एसडीएम ने पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने माइथान के चौकी प्रभारी को मामले की जांच सौंप दी है।
मृतक पंचम सिंह के भाई नरेंद्र सिंह ने एसडीएम स्मृता परमार को दी लिखित शिकायत में बताया कि 31 दिसंबर की रात नौ बजे गांव के देव सिंह और देव सिंह की पत्नी चंद्रा देवी पंचम सिंह के घर गए थे। पंचम सिंह घर पर नहीं मिला तो उसकी पत्नी को धमकी दे गए कि वो (देव सिंह और चंद्रा देेवी) पंचम सिंह को जान से मार देंगे। एक जनवरी को पंचम सिंह का शव बछुवाबाण की सीमा के पास पेड़ से लटका मिला। उन्होंने पंचम सिंह की हत्या की आशंका जताई है। वहीं एसडीएम स्मृता परमार ने कहा कि मामला पुलिस क्षेत्र का है इसलिए पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है। वहीं थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच माइथान के चौकी प्रभारी महेश चंद्र को सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में शराब की तस्करी करते हैं। शराब की तस्करी और मौत होने से क्षेत्र में दहशत है।