{"_id":"59568d3e4f1c1b7c0c8b4968","slug":"151498844478-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के यात्री की कार से दो लैपटॉप उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के यात्री की कार से दो लैपटॉप उड़ाए
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
श्रवणनाथ नगर में एक होटल में ठहरे दिल्ली की यात्री की कार से दो लेपटॉप, तीन कपड़े के बैग चोरी कर लिए गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यात्री की तहरीर पर पुलिस ने एक कार चालक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कराते हुए यात्री कनिष्क अरोड़ा पुत्र महेंद्र कुमार निवासी एसपी ब्लॉक पांडव नगर नई दिल्ली ने बताया कि वे परिवार के साथ हरिद्वार आए थे। श्रवणनाथ नगर में वे एक होटल में ठहरे थे। आरोप है कि 28 जून की रात को जब उनकी कार होटल के बाहर ही खड़ी थी तब उसमें रखे दो लेपटॉप, तीन कपड़े बैग चोरी कर लिए गए। होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकार्ड हुआ। सामने आया कि एक कार चालक ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।