फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बालिका के अपहरण में पांच को दस-दस साल की सजा

बालिका के अपहरण में पांच को दस-दस साल की सजा

Thu, 29 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बालिका के अपहरण में पांच को दस-दस साल की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
देह व्यापार कराने के लिए बालिका का अपहरण करने वाले दंपति समेत पांच लोगों को चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश वरुण कुमार ने दस-दस वर्ष की कैद और पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये की जुर्माने की सजा सुनाई है।
शासकीय अधिवक्ता नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि झबरेड़ा थाने में 17 जून 2012 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 11 साल की बेटी घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने बालिका को तरनतारन पंजाब से बरामद किया था।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपने बयानों में बताया था कि वह घटना वाले दिन आरोपी नरेश की दुकान पर गई थी। वहां पर उसे टीना राकेश और सेठपाल भी मिले। चारों ने मिलकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया था। उसके बाद उसे चक्कर आने लगे थे तो यह लोग उसे डॉक्टर के पास ले जाने की बात कहकर गाड़ी में डालकर एक कमरे में ले गए थे। जहां पर एक पांचवां आदमी भी था जिसका नाम जनेश्वर बताया गया था। इन लोगों ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश की लेकिन शोर मचाने पर दो व्यक्तियों के आने पर ये लोग उसे छोड़ कर भाग गए। उसके बाद कमरे से निकल कर वह लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। घर का पता न होने के कारण उसे एक महिला ट्रेन में बिठाकर पंजाब ले गई थी। वहां पर उसने अपनी लड़की के पास छोड़ दिया था। जिसने उसे अपनी लड़की समझकर रख लिया। आरोपियों की डर की वजह से वह अपने घर पर वापस नहीं आई थी और महिला को कुछ नही बताया था। अपने बयानों में पीड़िता ने यह भी बताया था कि वे लोग उसे बेचना चाहते थे इसलिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे शासकीय अधिवक्ता राजकुमार ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी पक्ष की ओर पांच गवाहों के बयान कराए गए दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने सेठपाल पुत्र तेलूराम और उसकी पत्नी टीना, जनेश्वर पुत्र छोटे राम, नरेश पुत्र हुकम सिंह, राकेश पुत्र तेलूराम समस्त निवासीगण ग्राम कोटवाल आलमपुर झबरेड़ा हरिद्वार को दोषी पाते हुए दस-दस वर्ष के कठोर कारावास और पंद्रह-प्रदंगह हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed