फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय और लोक सभा चुनावों में भी परचम लहराएगी भाजपा

निकाय और लोक सभा चुनावों में भी परचम लहराएगी भाजपा

Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
निकाय और लोक सभा चुनावों में भी परचम लहराएगी भाजपा
कर्णप्रयाग। नगर में आयोजित भाजपा ग्रामीण और नगर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निकाय और लोक सभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओें की मेहनत से भाजपा चार माह बाद होने वाले निकाय और 2019 में होने वाले लोक सभा चुनावों में जीत का परचम लहराएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक सभागार में ग्रामीण मंडल और बदरी-केदार मंदिर समिति में नगर मंडल की बैठक हुई। बैठक में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, विधानसभा प्रभारी पुरुषोत्तम सती, आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रमुख रमेश मैखुरी और संस्कृति तथा धर्मस्व प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक टीका प्रसाद मैखुरी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने कई जनोपयोगी फैसले लिए हैं। इनका प्रचार-प्रसार गांव के हर व्यक्ति तक करना जरूरी है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर के पांच मोटर बाइक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने, आजीवन सहयोग निधि में चेक से राशि जमा करने की बात कही गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, दमयंती रतूड़ी, सुनील पंत, प्रेम राणा, गोवर्द्धन कैलखुरा, कैलाश खंडूड़ी, राकेश नेगी, महामंत्री महेंद्र सिंह और दिनेश डिमरी, जिला महामंत्री पंकज डिमरी, जिला कोषाध्यक्ष समीर मिश्रा, विनोद थपलियाल और सभासद चेतन मनोड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इंसेट
मंडल कार्यकारिणी का विस्तार
कर्णप्रयाग। भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में दीपक सजवाण और सुशीला डिमरी को मंडल उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह खत्री और हयात सिंह को मंत्री तथा सोनू पुंडीर को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर तेफना के क्षेत्र पंचायत सदस्य जीतपाल सिंह भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed