फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   औली में चेयर लिफ्ट की मेंटीनेंस में लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराजगी

औली में चेयर लिफ्ट की मेंटीनेंस में लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
औली में चेयर लिफ्ट की मेंटीनेंस में लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराजगी
जोशीमठ। औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों का डीएम आशीष जोशी ने जायजा लिया। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक भी ली। डीएम ने औली में चेयर लिफ्ट खराब होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जीएमवीएन के अधिकारियों से पूछा कि थर्टी फर्स्ट से पहले चेयर लिफ्ट की देखभाल क्यों नहीं की गई, इस पर जीएमवीएम के अधिकारी कुछ नहीं कह पाए। डीएम ने कहा कि ऐन मौके पर चेयर लिफ्ट खराब होने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जीएमवीएन औली के सभागार में जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को आठ जनवरी तक हर हाल में औली में तैयारियां पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने जीएमवीएन के अधिकारियों को औली स्लोप के शेष कार्य को पूरा करने, आईटीबीपी के अधिकारियों को स्लोप की टेस्टिंग कर खामियों को दूर करवाने के निर्देश दिए। डीएम ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस के अधिकारियों को औली में कंट्रोल रूम और चेक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्कीइंग स्लोप पर निर्माण कार्य, कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीन, पंप हाउस और कृत्रिम झील का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed