{"_id":"5a4a9a934f1c1bee6a8b7150","slug":"151483884119-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी दल ने जाना आर्युवेद का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापानी दल ने जाना आर्युवेद का महत्व
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकर्म की जानकारी लेने जौलीग्रांट पहुंचा जापान का दल
-- चिकित्सकों ने थेरेपी, मांसपेशियों में दर्द और लाइफ डिस्आर्डर के बारे में बताया
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। हिमालयन इंस्टीट्यूट हास्पिटल ट्रस्ट के आयुर्वेदिक सेंटर में जापान से आए योग विशेषज्ञों ने आयुर्वेद और पंचकर्म थेरेपी की जानकारी ली। सेंटर विशेषज्ञों ने दल को आयुर्वेद की जानकारियों से रूबरू कराया। सोमवार को जापान देश से योग विशेषज्ञ लोगों का दल एचआईएचटी जौलीग्रांट के आयुर्वेद सेंटर पहुंचा। दल का नेतृत्व ईडा फूकू और काजू नौरी की अगुवाई में पहुंचा। आयुर्वेद सेंटर के चिकित्सक डा. आरके ममंगाई और डा. प्रतिभा मंमगाई ने जापानी दल के सदस्यों को आयुर्वेदिक उपचार पद्धति के लाभ बताए। जापान के विभिन्न शहरों से आए दल के लोगों को विभिन्न प्रकार की दिक्कतें थीं।
दल ने चिकित्सकों को बताया कि उपचार के लिए आयुर्वेद और पंचकर्म थेरेपी को समीप से जानने के लिए जौलीग्रांट पहुंचे हैं। जौलीग्रांट के चिकित्सकों ने बताया कि पंचकर्म थेरेपी का लाभ, अधिकांश मांस पेशियों में दर्द और लाइफ डिस्आर्डर से परेशान रहने वाले लोगों के उपचार में सहायक होता है। योग विशेषज्ञ ईडा फूकू ने बताया कि पिछले कई सालों से वर्कशॉप और योग कक्षाओं के माध्यम से जापान में आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार कर रहे है। कहा कि योग और आयुर्वेद चिकित्सा से हम अपनी जीवन शैली को बेहतर बना सकते है। इससे हमें तनाव से मुक्ति मिल जाती है। योग विशेषज्ञ काजू नौरी ने अपने अनुभव का साझा करते हुए कहा कि वह यहां आकर अपने आप को बेहतर महसूस कर रहे है।