फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ और हेमकुंड में छह-छह इंच ताजी बर्फ जमीं

बदरीनाथ और हेमकुंड में छह-छह इंच ताजी बर्फ जमीं

Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ और हेमकुंड में छह-छह इंच ताजी बर्फ जमीं

विज्ञापन
गढ़वाल। पहाड़ में मौसम ने सोमवार को करवट बदली है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में शाम तक करीब छह-छह इंच बर्फ जम गई है। उत्तरकाशी जिले में हर्षिल गंगोत्री क्षेत्र में देर शाम हल्की बर्फबारी हुई है। केदारनाथ क्षेत्र में भैरवनाथ और दुग्ध गंगा की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है।
जोशीमठ। चमोली जिले में सोमवार सुबह से ही धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और करीब बारह बजे से बदरीनाथ, हेमकुुंड साहिब व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। औली, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, पनार बुग्याल, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। नए साल का जश्न मनाने औली पहुंचे पर्यटकों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। नए साल का जश्न मनाने पहुंची दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र की सुलेखा, आयुशी और मोहित का कहना है कि वे पहली बार औली पहुंचे हैं और यहां बर्फबारी को करीब से देखा। भारी ठंड में भी बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिले में सोमवार देर शाम हर्षिल, मुखबा, धराली, गंगोत्री क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई। मुखबा निवासी सुधांशु सेमवाल, सुक्की निवासी मोहन सिंह राणा आदि ने बताया कि दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और शाम के समय बिना बारिश के सीधे बर्फ की फुहारें पड़नी शुरू हो गई हैं। बर्फबारी होने से क्षेत्र में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। उपला टकनौर क्षेत्र में पारा शून्य के आसपास बना हुआ है। इधर हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के चलते जिला मुख्यालय एवं निचली घाटियों में भी ठंड बढ़ गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed