{"_id":"5a4522ef4f1c1bcd6d8b6a90","slug":"151448052820-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव लीला में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडव लीला में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के किमोली गांव में आयोजित पांडव लीला के आठवें दिन पांडव नृत्य देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बृहस्पतिवार को ब्रह्मबेला पर पंडित त्रिलोक प्रसाद थपलियाल ने पांडवों के पश्वाओं के साथ वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा की और अस्त्र-शस्त्रों के साथ देव नृत्य किया।
बृहस्पतिवार दोपहर को पांडव और सैकड़ों श्रद्धालु गांव के पौराणिक लक्ष्मी नारायण मंदिर में पंय्या की पाती तोड़ने गए। इस दौरान पांडवों ने भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा कर वस्त्र और शृंगार सामग्री अर्पित की। बाद में पय्यां की पाती को लेकर अपने मूल मंदिर किमोली आए, जहां पर पांडवों के पश्वाओं ने अपने वाण और अस्त्र-शस्त्रों को विधिवत रूप से मंदिर में प्रतिस्थापित किया। धार्मिक आयोजन में गांव की ध्याणियों ने पांडवों को वस्त्र-आभूषण, कलेऊ अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर ग्राम प्रधान खिलदेव रावत, राकेश नेगी, भवान सिंह नेगी, संग्राम सिंह पुंडीर सहित धनसारी, कंडारा, बिडोली, ग्वाड़, कनखुल, बणसोली, फलोटा, सुकतोली, जस्यारा, रिषतोली और कनखुल आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने पांडव लीला में प्रतिभाग किया।