{"_id":"5a43ccc94f1c1b5c0c8b565b","slug":"15143929371263-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय राणा स्मृति संस्था ने 63 छात्रों को बांटे स्कूल बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय राणा स्मृति संस्था ने 63 छात्रों को बांटे स्कूल बैग
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के जीआईसी नागराजाधार चिलेड़ी व जीआईसी धद्दी घंडियाल में अजय राणा स्मृति संस्था ऋषिकेश की ओर से 63 छात्रों को स्कूली बैग वितरित किए गए। साथ ही हाईस्कूल में अच्छे अंक पाने पर पांच हजार व इंटर में 10 हजार देने की घोषणा की गई है।
अजय राणा स्मृति संस्था ऋषिकेश के समाजसेवी कमल सिंह राणा ने लोस्तू बडियारगढ़ के दो इंटर कालेजों के 63 जरूरतमंद छात्रों को स्कूली बैग वितरित किए। इस मौके पर संस्था की ओर से जीआईसी धद्दी में 30 व नागराजाधार चिलेड़ी में 33 छात्रों को बैग बांटे। राणा ने कहा कि क्षेत्र में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 70 फीसदी अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को 5 हजार व इंटर में 80 फीसदी अंक पाने वालों को 10 हजार की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने छात्रों से अभी से परीक्षा की तैयारियों में जुटने को कहा। इस मौके पर अध्यापकों सहित छात्रों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल व कमल सिंह राणा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डीपी खाली, संदीप रावत, दीवान सिंह मेवाड़, आरके सिंह, बीएस मेवाड़, शिवचरण सिंह बनवाल आदि मौजूद थे।