फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर पालिका गौचर के बसंतपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

नगर पालिका गौचर के बसंतपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Wed, 27 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका गौचर के बसंतपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका गौचर के बसंतपुर के लोगों ने समस्याओं के निराकरण को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। सुरेशी देवी, महेशी देवी, कमला देवी, बीना देवी, उर्मिला देवी और कबोतरी देवी आदि ने ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2013 की आपदा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर का भवन क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसका पुनर्निर्माण आज तक नहंी हो पाया है। तब से 52 छात्र-छात्राएं गांव के समीप स्थित मिलन केंद्र में पढ़ाई कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बसंतपुर में पेयजल किल्लत सहित गांव की निर्धन उर्मिला देवी का भवन वर्ष 2010 में क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की ओर से उनको इंदिरा आवास नहीं दिया गया। उन्होंने एसडीएम से समस्याओं के निराकरण की मांग की है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि गौचर के बसंतपुर में व्याप्त अव्यवस्थाओं के निराकरण को लेकर शिक्षा, जल संस्थान और नगर पालिका गौचर के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed