{"_id":"5a42a8414f1c1bb34a8b899e","slug":"15143180473-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की भावनाओं के अनुरूप देश का नवनिर्माण के लिए आगे आए युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की भावनाओं के अनुरूप देश का नवनिर्माण के लिए आगे आए युवा
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों की कुर्बानियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के हो सामूहिक प्रयास
-- बुल्लावाला गांव में शहीद उधम सिंह कांबोज की प्रतिमा का हुआ अनावरण
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
मारखम ग्रांट बुल्लावाला गांव में दून कांबोज सभा की ओर स्थापित की गई शहीद उधम सिंह कांबोज की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने किया। दून कांबोज सभा देहरादून की ओर से शहीद उधम सिंह कांबोज की 118वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे, ताकि नई पीढ़ी शहीदों की शहादत के बारे में जान सकें।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने भारत की अस्मिता का बदला विदेशी भूमि में जाकर जलियावाला बाग कांड के आरोपी जनरल डायर की हत्या कर लिया था। इसलिए वह शहीद शिरोमणि बन गए। विशिष्ट अतिथि सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने कहा कि शहीदों की शहादत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की जरूरत है। इसके लिए ऐसे आयोजन सार्थक भूमिका निभाते है।
इस मौके पर मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ, रामेश्वर प्रसाद लोधी, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी और वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा ने कहा कि भारत के गौरवमयी इतिहास में ऐसी शहादत फख्र का एहसास कराती है। कार्यक्रम में दून कांबोज सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र कांबोज, सह सचिव मनोज कांबोज, मंदीप बजाज, नरेंद्र नेगी, ओमप्रकाश कांबोज, सतेंद्र चौधरी, सुग्रीव द्विवेदी, संजीव लोधी, राकेश लोधी, नीटू कांबोज आदि मौजूद रहे।