{"_id":"5a42a83f4f1c1bce6d8b655f","slug":"15143180454-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियत रूट पर संचालित नहीं हो रही विश्वनाथ सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियत रूट पर संचालित नहीं हो रही विश्वनाथ सेवा
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियत रूट पर संचालित नहीं हो रही विश्वनाथ सेवा
-- लोगों ने लगाया बस संचालकों पर अधिक किराया वसूली का आरोप
-- थानो, रायपुर की बजाए डोईवाला-दून रूट पर चल रही हैं बसें
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ऋषिकेश-थानो-रायपुर-देहरादून रूट पर स्वीकृत टीजीएमओ कंपनी की विश्वनाथ सेवाएं अपने रूट पर संचालित नहीं हो रही हैं। थानो, भोगपुर आदि इलाकों के लोगों का आरोप है कि उक्त वाहन चालक मनमानी से बसों का संचालन ऋषिकेश-दून मार्ग पर कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बसों में सवारियों से अधिक किराया वसूली का आरोप भी लगाया है। सिंधवालगांव निवासी जगदीश ग्रामीण ने बताया कि निजी परिवहन टीजीएमओ कंपनी की विश्वनाथ सेवा का निर्धारित रूट ऋषिकेश-थानो-रायपुर-देहरादून है। खासकर शाम के समय उक्त सेवाएं निर्धारित रूट पर संचालित नहीं की जा रही हैं। बस चालक मनमाने ढंग से सेवाएं ऋषिकेश से डोईवाला-देहरादून मार्ग पर संचालित कर रहे हैं।
ऐसे में भोगपुर, थानो, बडासी आदि इलाकों के लोगों को विश्वनाथ बस सेवा की सुविधा नहीं मिल पा रही है। आरोप है कि वाहन संचालक व चालक अनधिकृत रूप से डोईवाला, हर्रावाला, जोगीवाला आदि स्थानों की सवारियों को ले जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड परिवहन निगम को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उनका आरोप है कि सवारियों द्वारा डोईवाला, हर्रावाला, जोगीवाला आदि स्थानों के टिकट मांगने पर परिचालक सवारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि विश्वनाथ सेवा की बसों का संचालन निर्धारित मार्ग पर किए जाने को लेकर कईदफा कंपनी संचालकों से मांग की जा चुकी है, मगर कोई गौर नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि इस बाबत बीते वर्ष जिलाधिकारी देहरादून को भी ज्ञापन भेजा गया था मगर सुनवाई नहीं हुई। उधर विश्वनाथ सेवा के अध्यक्ष व टीजीएमओ के डायरेक्टर चंदन सिंह पंवार ने बताया कि उन्हें इस बाबत नागरिकों की शिकायत मिली है। संबंधित वाहन संचालकों को निर्धारित रूट पर वाहन संचालित करने व सवारियों के साथ संयमित व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।