फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विंटर लाइन कार्निवाल में लगा पूरा सरकारी अमला

विंटर लाइन कार्निवाल में लगा पूरा सरकारी अमला

Sun, 24 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
विंटर लाइन कार्निवाल में लगा पूरा सरकारी अमला
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

विंटर लाइन कार्निवाल में आने वाले अधिकारियों और नेताओं को सड़क पर झटके न लगें और कहीं गंदगी नजर न आए, इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। माल रोड पर पैच वर्क भी किया जा रहा है। सफाई अभियान भी जोरों पर है। विंटर कार्निवाल को सफल बनाने में पूरा सरकारी अमला जुट गया है। नगर पालिका, एमडीडीए विद्युत विभाग, जल संस्थान ने दिन-रात एक कर दिया है।

विंटर लाइन कार्निवाल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कोशिश जारी है। पूरी मसूरी को सजाया जा रहा है। सभी क्षेत्रों में सफाई के साथ पैचवर्क कर सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं, लोगों का कहना है कि पूरे वर्ष लोग सड़कों के गड्ढों में गिरकर चोटिल होते रहे, तब संबंधित विभाग को गड्ढे नजर नहीं आए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कार्निवाल में अधिकारियों के बच्चे, रिश्तेदार और नेता आएंगे। लिहाजा उन्हें रोड पर झटका न लगे और गंदगी से दो चार न होना पड़े, इसके लिए तैयारी की जा रही है। सारी सरकारी मशीनरी इंतजाम में लग गई है। आलम यह है कि सरकारी कार्यालय खाली पडे़ हैं और आम जनता के कामकाज नहीं हो पा रहे हैं। पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट शनिवार को खुद झाडू़ लेकर कार्यक्रम स्थल की सफाई करते नजर आए। आज-कल में माल रोड पर रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को भी हटाया जा सकता है। क्योंकि ये अधिकारियों की आंखों की किरकिरी बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed