फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सलमान व शिल्पा के खिलाफ प्रदर्शन

सलमान व शिल्पा के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 23 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सलमान व शिल्पा के खिलाफ प्रदर्शन
हरिद्वार। फिल्म अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा वाल्मीकि समाज को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ समाज के लोग भड़क गए है। चमार-वाल्मीकि महासंघ ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर दोनों के खिलाफ प्रदर्शन किया और मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इस मौके पर महासंघ के अध्यक्ष भवर सिंह ने कहा कि देश के कुछ सिरफिरे लोग दलित समाज के लोगों का अपमान और उत्पीड़न करने से बाज नही आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेता की टिप्पणी बर्दाश्त करने के लायक नही हैै। नगर अध्यक्ष चौ. सुनील राजौर ने कहा कि दोषियों को यदि जल्द गिरफ्तार नही किया गया तो चमार वाल्मीकि वाल्मीकि समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर प्रभारी बलराम चंचल, महामंत्री राजेंद्र शर्मिक, उपाध्यक्ष रफलपाल, राजेश छाछर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, महामंत्री धनेश छाछर, मुकेश शर्मिक, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष विजयपाल सिंह, महामंत्री गोपाल मोती, महिपाल, अनिल चुटैला, डा. राजकुमार गौतम, संगठन मंत्री सरोजपाल, धीर सिंह, सतीश कुमार, प्रचार मंत्री आनंद कुमार राकेश कुमार, अंशुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed