फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुरुकुल विवि में छात्र और कर्मचारी भिड़

गुरुकुल विवि में छात्र और कर्मचारी भिड़

Sat, 23 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
गुरुकुल विवि में छात्र और कर्मचारी भिड़
हरिद्वार।
विज्ञापन

स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस समारोह में एक कर्मचारी की ओर से विश्वविद्यालय की छवि खराब करने के संबंध में पर्चे बांटने पर छात्र और कर्मचारी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित छात्र अक्षय बालियान ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस समारोह में सत्यदेव निगमालंकार, दीपक आंनद, रमेश और उनके अन्य साथी विश्वविद्यालय फर्जी और जल्द बंद हो जाएगा कहकर पर्चे बांट रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे सिर और शरीर पर चोटें आ गई। यहां पर मौजूद कुछ लोगों ने बचाव किया। बाद में गालीगलौज करते हुए इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। वहीं छात्र के साथ हुई मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी और कर्मचारी यूनियन के महामंत्री दीपक आनंद प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विवि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल आर्य सामज के महामंत्री रमेश चंद्र पर चर्तित बालियान, मनीष चौहान सहित दर्जन भर लोगों ने बिना किसी कारण पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि यदि कुलपति पर दर्ज मुकदमे के संबंध में कोई बात की गई तो जान से मार दिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। कनखल थाना अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
युवक के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग
हरिद्वार। समारोह में जगजीतपुर निवासी युवक राजा के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया । राजा ने कनखल थाने दी तहरीर में बताया कि स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस समारोह में सत्येदव निगमालंकार, रमेश और इनके अन्य ने उसे कुछ पर्चे बांटने के लिए दिया। यह पर्चे बांटने से मना करने पर मेरी जाति पूछते हुए मेरे साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मुझे वहां से बाहर जाने के लिए कहा । राजा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed