{"_id":"5a3e89a34f1c1b87698c3554","slug":"151404806215-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. एसएस नेगी बने गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. एसएस नेगी बने गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढवाल विवि के परीक्षा नियंत्रक पद पर प्रो. एसएस नेगी नियुक्ति दी गई है। पूर्व परीक्षा नियंत्रक डा. एसएस रावत के इस्तीफे से यह पद रिक्त था।
वर्तमान में गढ़वाल विवि में सेमेस्टर परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। लेकिन कुछ दिन पहले गढ़वाल विवि के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डा. एसएस रावत ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान परीक्षा नियंत्रक के इस्तीफे से विवि प्रशासन की परेशानियां बढ़ गई थी। जिसे देखते हुए गढ़वाल विवि प्रशासन ने प्रो. एसएस नेगी को परीक्षा नियंत्रक का दायित्व सौंपा है। प्रो. एसएस नेगी तीन वर्षों से व्यावसायिक परीक्षा नियंत्रक का दायित्व संभाल रहे थे। शनिवार को प्रो. नेगी ने मुख्य परीक्षा नियंत्रक का कार्य भार ग्रहण कर लिया। प्रो. नेगी ने बताया कि समय पर परीक्षा संपन्न करना व परिणाम घोषित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ब्यूरो