फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवा महोत्सव में ग्रामीण कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा....

युवा महोत्सव में ग्रामीण कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा....

Sat, 23 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
युवा महोत्सव में ग्रामीण कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा....

विज्ञापन
कीर्तिनगर। विकासखंड सभागार में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि यह कार्यक्रम मात्र महोत्सव तक ही सीमित नही रहना चाहिए, बल्कि युवाओं को अपने व देश के विकास की भी सोच रखनी होगी।

शनिवार को विकासखंड सभागार में आयोजित युवा महोत्सव में महिला मंगल व नव युवक मंगल दलों के साथ ही ग्रामीण कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में मंगसू प्रथम, जाखणी द्वितीय व गोरसाली तृतीय रहा। लोकनृत्य में गोरसाली पहले, मंगसू दूसरे व जाखणी तीसरे स्थान पर रहा। विधायक कंडारी ने महिला व युवक मंगल दलों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं व सेवाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि युवा और मातृ शक्ति ही समाज को सही दिशा देकर देश की तस्वीर व तकदीर बदल सकते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख अनीता निजवाला ने महिलाओं व युवाओं की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। कहा कि युवा शक्ति व मातृ शक्ति किसी भी देश और समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाते है। उन्होंने सभी से क्षेत्र के विकास में सहायोग करने की अपील की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धर्मानंद सकलानी, केशवानंद बहुगुणा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल असवाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष रामेश्वर लखेडा, शूरवीर बिष्ट, सतेंद्र भट्ट , चंद्रमोहन चौहान, प्रभुदयाल, शिव प्रसाद व प्रकाशचंद्र आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed