{"_id":"5a3e88ac4f1c1bf61b8b4c15","slug":"151404781518-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ में एसडीएम और ग्रामीणों की बैठक हुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ में एसडीएम और ग्रामीणों की बैठक हुई संपन्न
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू के सेमी ग्वाड़ ग्राम पंचायत को नगर पालिका कर्णप्रयाग में शामिल करने के विरोध पर एसडीएम केएन गोस्वामी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान सेमी ग्वाड़ को वार्ड के बारे में जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान प्रेम बल्लभ सेमवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ की सहमति के बिना ही गांव को नगर पालिका कर्णप्रयाग में शामिल करना गलत है। कहा कि इस संबंध में एक ज्ञापन डीएम के साथ ही शहरी विकास मंत्री और नगर पालिका कर्णप्रयाग के ईओ को भेजा गया था, इसके बाद भी ग्राम पंचायत को पालिका में शामिल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सुलोचना देवी, अषाड़ी देवी, चंपा देवी, कमला देवी आदि ने कहा कि नगर पालिका में शामिल होने से मनरेगा के काम बंद हो जाएंगे। साथ ही पालिका के करों का बोझ भी पड़ेगा। वहीं एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि नगर पालिका का परिसीमन राज्यपाल की ओर से किया जाता है। नगर पालिका के परिसीमन की कवायद लगातार समाचार पत्रों के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को नगर पालिका में शामिल किए गए वार्ड के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह नेगी, उप प्रधान शैलेंद्र प्रसाद, जीवन पुरोहित, पंकज कुुमार, रोशन लाल, पूर्व प्रधान बिल्लेश्वरी देवी, दया राम पुरोहित, पुुरुषोत्तम पुरोहित, बच्ची राम और रमेश चंद्र पुुरोहित आदि मौजूद थे।