{"_id":"5a3e88ab4f1c1bce408bec65","slug":"151404781315-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यकर्मों के साथ महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यकर्मों के साथ महोत्सव का आगाज
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। तीन दिवसीय पिंडर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन महोत्सव का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। मेले का उद्घाटन थराली विधायक मगन लाल शाह ने किया। मेले में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोहा।
रामलीला मैदान में 12वें पिंडर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले के शुभारंभ पर विधायक मगन लाल शाह ने पिंडर घाटी में होने वाले सभी मेलों के लिए 1-1 लाख की आर्थिक मदद देने की बात कही। ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी ने कहा कि हमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों से एक नई ऊर्जा मिलती है। मेले में राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने फ्यूंलड़िया त्वे देखी के आन्दु यूं मन मां..., सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने कन लगदू मेरो मुलूक स्वाणू रे..., विद्या मंदिर के छात्राओं ने फिरका चेली नरूली..., नवदीप चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों ने बेड़ो पाको बारामासा... सहित कई लोक गीत और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। मेले में सबसे आकर्षण और भावपूर्ण प्रस्तुति पर्वतीय स्कॉलर एकेडमी के बच्चों ने बहु की विदाई नाटक से दी, जिसमें दहेज जैसी कुप्रथा का वर्णन किया गया। दर्शकों ने इस नाटक को खूब सराहा। साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने ता छुमा ता छुमा... पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजकीय इंटर कालेज के छात्रों ने जौनसारी लोकनृत्य से मेले में समा बांध दिया। मेले में कमेटी ने थराली व आस-पास के स्कूल के हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही नारायणबगड़ के सामाजिक कार्यकर्ता हरपाल सिंह को पिंडर सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, नंदू बहुगुणा, गोपालदत पंत, क्षेत्र पंचायत नरेंद्र सिंह राणा, पुष्पा गुर्साइं, प्रीतम सिंह, मोहन बहुगुणा, खिमानंद खंडूड़ी, शंकर लाल, उमाशंकर सिंह, राकेश भारद्वाज, कुंदन सिंह रावत, बलराम बहुगुणा और गंगा सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।