{"_id":"5a3e88a54f1c1b74698c37e3","slug":"151404780819-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवली गांव में शुरू हुई पांडव लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवली गांव में शुरू हुई पांडव लीला
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। नगर क्षेत्र के गांवली गांव में वैदिक मंत्रोच्च्चारों के साथ पांडव लीला का शुभारंभ हो गया। गांव के पौराणिक पांडव चौक में ब्रह्मबेला पर पंडितों ने पांडवों और गांव के ईष्ट देवता की पूजा की। श्रद्धालुओं और ध्याणियों ने पांडव देवताओं को शृंगार सामग्री, वस्त्र और आभूषण अर्पित कर कुशलता की कामना की। दोपहर को ढोल-दमांऊ की थाप पर पांडव देवताओं के पश्वाओं ने श्रद्धालुओं को आशीष दिया। इस मौके पर विधायक एसएस नेगी, एडीएम स्मृता परमार, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, सभासद कुसुम लता गैड़ी, पांडव लीला कमेटी के अध्यक्ष अजीत शाह, धीरज सिंह, रूकमा देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।