{"_id":"5a3e88a04f1c1b001c8ba889","slug":"151404780317-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगा इसका लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगा इसका लाभ
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। देवलकोट गांव में महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से डिस्पेंसरी खोली गई है। डिस्पेंसरी का शुभारंभ एसजीआरआर पब्लिक स्कूल देवलकोट के पीटीए अध्यक्ष अवतार सिंह भंडारी और पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि किफायती दरों पर दवाइयां और स्वास्थ्य की जांच की सुविधाओं के तहत खोली गई डिस्पेंसरी एक सराहनीय पहल है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी ने कहा कि श्री गुरु रामराय के श्री महंत देवेंद्र दास की ओर से गैरसैंण ब्लॉक के अति दूरस्थ क्षेत्र देवलकोट में खोले गए दवाखाने से यहां के दर्जनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह, हरेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, मदन रावत, अवतार सिंह, अनुसूया प्रसाद गौड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।