{"_id":"5a3d68df4f1c1b96698ba959","slug":"15139741378-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी बार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने माथुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी बार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने माथुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
मसूरी होटल एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें आरएन माथुर को सर्वसम्मति से चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा संजय अग्रवाल को सचिव, सलीम मोहम्मद और अजय भार्गव उपाध्यक्ष, शैलेंद्र करनवाल कोषाध्यक्ष, राजकुमार कन्नौजिया सहसचिव, नीरज गुप्ता और अभिषेक हरिक्षेत्र सचिव, जीएस मनचंदा, अमित वैष और हेमचंद जैन समिति के चेयरमैन चुने गए।
शुक्रवार को एक होटल में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में सचिव संजय अग्रवाल ने एसोसिएशन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष आरएन माथुर ने कहा कि होटल एसोसिएशन मसूरी के विकास के लिए निरंतर समर्पित है। उन्होंने कहा कि एनजीटी का एसटीपी लगाने का आदेश चुनौतीपूर्ण है। इस मामले में एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट में दलीलें पेश की गई हैं। सचिव संजय अग्रवाल ने होटलों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि फूड और सेफ्टी विभाग के निर्देशानुसार होटलों से एक-एक कर्मचारी को विभाग का सुपरवाइजर नियुक्त किया जाना है। इसके लिए मार्च में ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अवसर पर नरेश आनंद, रामकुमार गोयल, आशीष गोयल, दीपक गुप्ता आदि मौजूद थे।
--
विशेषज्ञों ने दी वाटर हीटर अपनाने की सलाह
होटल एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन से पूर्व से एओ स्मिथ इंडिया और हेरोन इंडिया के पर्यावरण विशेषज्ञों ने पहाड़ों में पर्यावरण संतुलन को लेकर होटल एसोसिएशन की भागीदारी पर व्याख्यान दिया। विशेषज्ञ कपिल कतूरिया और ललित शर्मा ने सदस्यों को कम बिजली खपत में होटलों में 24 घंटे गरम पानी, हीटिंग तकनीक की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीजल चलित ब्वाइलरों की जगह अगर नई तकनीक वाले वाटर हीटर लगाए जाएं तो बिजली बचत के साथ ही पर्यावरण संवर्द्धन और खर्च कम हो सकते हैं।